गोपाल भार्गव होंगे मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष

gopal-bhargava-to-be-leader-of-madhya-pradesh-legislative-assembly
[email protected] । Jan 8 2019 9:11AM

भार्गव बुंदेलखंड क्षेत्र के सागर जिले की रहली विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं और भाजपा के ब्राहम्ण चेहरे हैं। इस बार वह 8वीं बार विधायक चुने गये हैं। वह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में पंचाचत एवं ग्रामीण विकास मंत्री थे।

भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव सोमवार को सर्वसम्मति से मध्य प्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता चुने गये हैं और इसके साथ ही वह मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। मध्य प्रदेश भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय के दीनदयाल परिसर में इसका ऐलान किया। पार्टी के विधायक दल का नेता चुनने की प्रक्रिया के लिए सिंह को भाजपा ने केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

भार्गव बुंदेलखंड क्षेत्र के सागर जिले की रहली विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं और भाजपा के ब्राहम्ण चेहरे हैं। इस बार वह 8वीं बार विधायक चुने गये हैं। वह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में पंचाचत एवं ग्रामीण विकास मंत्री थे।

यह भी पढ़ें: अपना दल की भाजपा को दो-टूक: व्यवहार बदलिये, शेर को हिंसक मत बनाइये

सिंह ने कहा कि यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। सिंह ने कहा कि सभी विधायकों ने गोपाल भार्गव के नाम पर सहमति जताई है और इसका स्वागत किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़