महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली प्रतिज्ञा पदयात्रा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए भाजपा हटाओ, महंगाई हटाओ के नारे

CONG
प्रतिरूप फोटो
प्रणव तिवारी । Nov 14 2021 8:52PM

महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि भाजपा हटाओ, महंगाई हटाओ “प्रतिज्ञा पदयात्रा” 14 नवंबर से शुरू होकर 24 नवंबर तक महानगर के अंतर्गत सभी वार्डों में पदयात्रा किया जायेगा। इस पदयात्रा के माध्यम से भाजपा के कुशासन को जनता के बीच रखा जायेगा।

गोरखपुर।  महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में अध्यक्ष आशतोष तिवारी के नेतृत्व में भाजपा हटाओ, महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पद यात्रा टाउन हाॅल स्थिति गांधी प्रतिमा से झंण्डा रोहण कर यात्रा शुरू होते हुए बैंक रोड, जुबली चैराहा, बक्शीपुर चैराहा, अलीनगर चैराहा, हजारीपुर, जटाशंकर होते हुए धर्मशाला तिराहा पर नुक्कड़ सलाह करते हुए पद यात्रा का समापन हुआ। पद यात्रा के दौरान  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा हटाओ, महंगाई हटाओ के नारे भी लगाये। पद यात्रा के दौरान प्रदेश सचिव/ प्रभारी महानगर विवेक श्रीवस्तव प्रमुख रूप से यात्रा में मौजूद रहे। पद यात्रा कार्यक्रम महानगर पदयात्रा प्रभारी मोहम्मद अरशद की देखरेख में हुआ एवं संचालन संयुक्त रूप से रोहन पाण्डेय एवं नवीन सिन्हा ने किया। इसी क्रम में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 132 वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़ें: बाल दिवस पर आयोजित की गयी प्रतिभागी प्रतियोगिता,बच्चों की हुई कैरियर काउंसलिंग

महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि भाजपा हटाओ, महंगाई हटाओ “प्रतिज्ञा पदयात्रा” 14 नवंबर से शुरू होकर 24 नवंबर तक महानगर के  अंतर्गत सभी वार्डों में पदयात्रा किया जायेगा। इस पदयात्रा के माध्यम से भाजपा के कुशासन को जनता के बीच रखा जायेगा। जनता महंगाई से त्रस्त है,इस यात्रा का संदेश सिर्फ भाजपा हटाओ, महंगाई पर लगाम लगाओ का उद्देश्य है। जनता महंगाई से पूरी तरह ऊब चुकी है विकल्प के रूप में कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रही है। इस बार राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में भाजपा का सत्ता परिवर्तन होगा।कार्यक्रम में दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, रोहन पाण्डेय,  मोहम्मद हुसैन आदि लोग मौजूद रहे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़