शुक्रवार से भाजपा का मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान शुरू, कई नेता होंगे शामिल

BJP
प्रतिरूप फोटो
प्रणव तिवारी । Oct 8 2021 10:43AM

आगामी विधानसभा चुनाव में पन्ना प्रमुखों की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है इसीलिए भाजपा ने इसे अभियान के रूप में लिया है। इसके तहत पहले दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारी और सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष इस अभियान की शुरुआत करेंगे।

गोरखपुर। हर बूथ पर मतदाता सूची के हर पन्ने का प्रमुख बनाए जाने के बाद अब भाजपा का मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान शुक्रवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के पदाधिकारी और सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष मतदाता सूची के अपने पन्ने के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभियान का शुभारंभ करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह के मुताबिक विधानसभा चुनाव की दृष्टि से हर बूथ पर मतदाता सूची के हर पन्ने का प्रमुख बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर जनपद में 370 तालाबों की खुदाई जारी, मनरेगा मजदूरों ने की तालाब बनाने की शुरूआत

आगामी विधानसभा चुनाव में पन्ना प्रमुखों की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है इसीलिए भाजपा ने इसे अभियान के रूप में लिया है। इसके तहत पहले दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारी और सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष इस अभियान की शुरुआत करेंगे। नौ अक्टूवर को गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारी इस अभियान में शामिल होंगे। 10 अक्टूबर को सभी जिलाध्यक्ष और जिला पदाधिकारी और इसके उपरांत मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख और बूथ की टीम समेत भाजपा के बाकी नेता इस अभियान में शामिल होंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़