पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर, सीएम योगी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

YOGI JI
प्रतिरूप फोटो
प्रणव तिवारी । Sep 25 2021 11:50PM

क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भी बूथ स्तर पर कार्यक्रम हुए। बूथ पर पन्ना प्रमुखों के साथ पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक भी हुई, जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

गोरखपुर। शनिवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी। इसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के प्रशासनिक भवन परिसर में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर सुबह दस बजे माल्यार्पण किया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भी बूथ स्तर पर कार्यक्रम हुए। बूथ पर पन्ना प्रमुखों के साथ पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक भी हुई, जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

इसे भी पढ़ें: योगी ने किसानों को दिया तोहफा : गन्ना मूल्य में प्रति कुंतल 25 रुपये का इजाफा

शनिवार को भी दीनदयाल जी की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में स्थित दीनदयाल  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़