सपा नेता अबू आसिम आजमी का गोरखपुर में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

SP
प्रतिरूप फोटो
प्रणव तिवारी । Aug 26 2021 11:00AM

अबू आसिम आजमी ने कहा कि भाजपा का जो हाल बंगाल चुनाव में हुआ वही हाल यूपी के चुनाव में भी होगा। भाजपा सरकार में आम आदमी परेशान है, महंगाई और अपराध चरम पर है।

गोरखपुर। सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी का गोरखपुर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी व निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम की अगुवाई में हुआ। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से अपने नेता का स्वागत किया। इस दौरान अबू आसिम आजमी ने कहा कि भाजपा का जो हाल बंगाल चुनाव में हुआ वही हाल यूपी के चुनाव में भी होगा। भाजपा सरकार में आम आदमी परेशान है, महंगाई और अपराध चरम पर है। जो सरकार के खिलाफ टिप्पणी करते हैं भाजपा सरकार में उन्हें जेल भेज दिया जाता है। इससे यह साफ होता है कि अघोषित इमरजेंसी चल रही है। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में गोरखधंधा शब्द का नहीं होगा इस्तेमाल, खट्टर सरकार ने लगाई रोक 

अबू आसिम आज़मी ने बसपा और कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बसपा भाजपा का अंग है। मायावती का भाजपा के साथ गठबंधन का पुराना रिकार्ड है। वो खुलकर कह चुकी हैं कि सपा को हराने के लिए भाजपा को वोट करें। चुनाव में सौ-सौ मुस्लिमों को टिकट देकर वो वोट कटवाती हैं ताकि भाजपा को फायदा मिल सके। वहीं चुनाव लड़ने में जुटी कांग्रेस को भी जमीनी हकीकत का आकलन कर लेना चाहिए। कांग्रेस बिहार में 70 सीट पर चुनाव न लड़ी होती तो वहां भाजपा हार जाती। ओवैसी को लेकर आज़मी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा की आंधी चलने वाली है जिसके बाद ओवैसी की आईएमआईएम जैसी वोट काटने वाली पार्टियां गायब हो जाएंगी। 

इसे भी पढ़ें: खेल के प्रति युवाओं में रुचि पैदा करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए: डीएम 

उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम सहित कई इलाकों में कमजोर हुई है जिसके कारण वो खुद चाहती है कि ये पार्टियां चुनाव लड़े जिससे भाजपा को फायदा मिले। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय प्रभाव वाली पार्टियों से गठबंधन कर सपा चुनाव लड़ेगी, हमारा किसी बड़ी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़