गोरखपुर में आयोजित हुआ संगीत कार्यक्रम स्वरांजली

AKHARA
प्रतिरूप फोटो
प्रणव तिवारी । Jan 6 2022 11:48PM

स्वर सागर संस्था संगीत के संवर्द्धन के लिए गुरु स्वर्गीय आर पी वर्मा के पुण्य तिथि पर शास्त्रीय संगीत एवं सुगम संगीत कार्यक्रम स्वरांजली एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

गोरखपुर। स्वर सागर संस्था संगीत के संवर्द्धन के लिए गुरु स्वर्गीय आर पी वर्मा के पुण्य तिथि पर शास्त्रीय संगीत एवं सुगम संगीत कार्यक्रम स्वरांजली एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य बनाए जाने पर स्वर सागर संस्था की ओर से अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह (वित्त) ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं गुरु वंदना से हुआ। इस क्रम में सबसे पहले मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिंह एवं महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी ने दीप प्रज्ज्वलित किया तत्पश्चात स्वर सागर संगीत विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा गायन की प्रस्तुती की गयी। जिसमें सुनिधि किशोरी ने छोटे छोटे हाथ हमारे बड़े बड़े सपने हैं प्रस्तुत किया। 

इसे भी पढ़ें: पुलिस चौपाल लगाकर सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं 

वहीं ईशान खरे ने राग यमन का छोटा ख्याल सखी ये री और वारी वारी जाऊं, तराना प्रस्तुत कर वाहवाही लुटी। समीर जसवाल ने राग भोपाली का छोटा ख्याल झांझ मंदिरवा बाजे सखी री, सत्यभामा ने राग दुर्गा का छोटा ख्याल सखी मोरे रुमझुम, शिवानी और जूही ने राग भीमपलासी का छोटा ख्याल जा जा रे अपने मंदिरवा, वैभव और प्रकाश राग भैरवी का छोटा ख्याल डगर चलत छेडत श्याम, एकता शुक्ला ने राग कामोद का छोटा ख्याल का ये जाने ना दूंगी का प्रस्तुती कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया तथा छात्र छात्राओं का शास्त्रीय संगीत के प्रति रुझान की भूरी भूरी प्रशंसा की।

स्वर सागर संस्था की अध्यक्ष विश्व रिकार्ड धारी, आकाशवाणी दूरदर्शन कलाकार सुनीषा श्रीवास्तव ने महादेवी वर्मा की लिखी एवं स्वर्गीय आर पी वर्मा की कम्पोजिशन क्या पूजा क्या अर्चन रे एवं राग मारवा पर आधारित ढलने को है सांझ मयूरी प्रस्तुत किया और कहा कि संगीत जानने के लिए कोई भी संगीत विधा का कलाकार हो उसे शास्त्रीय संगीत सीखना चाहिए। आर पी वर्मा की शिष्य निधि श्रीवास्तव ने मैं तो गिरधर के घर जाऊं, स्मृति ने बईयां नाहि छोड़ें, उमेश मिश्रा ने अंखियां हरि दर्शन की प्यासी प्रस्तुत किया। तत्पश्चात डा ठाकुर भरत,नन्दु मिश्रा ,अजय शर्मा, प्रभात मिश्रा, गुलाब तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, राकेश उपाध्याय, पूर्णिमा शर्मा आदि शहर के गणमान्य कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुती कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त /राजस्व राजेश कुमार सिंह रहे। 

इसे भी पढ़ें: योगी के चुनाव लड़ने के लिए संघ परिवार ने ऐसी सीट चुनी है जो वर्षों तक बड़ा राजनीतिक लाभ देगी 

विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी द्वारा वाद्य यंत्र के कारीगरों अजय, विजय, अब्राहम, कल्लू आदि को सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समय समय पर होने आवश्यक हैं। महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य बनाए जाने पर स्वर सागर संस्था की ओर से अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह (वित्त) ने उन्हें सम्मानित भी किया। ज्योति सिंह ने अपनी पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई। इस अवसर पर सुधा मोदी, डॉ त्रिलोक रंजन , विवेक श्रीवास्तव, शरद खण्डेलवाल, नवीन श्रीवास्तव, पिण्टू हंसलोना, चन्द्रभान यादव, हेमा जसवाल, शाबिया, रागिनी, राखी, प्रियंका गुप्ता, ध्रुव श्रीवास्तव, प्रगति, सुनील श्रीवास्तव, दीपा वर्मा, अर्चना श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे ।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़