गोरखपुर की खबरें: चुनाव खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन का सिलसिला शुरू

Gorakhpur

कुसुम देवी सपा के पूर्व जिला महासचिव मनुरोजन यादव की चाची है,मनुरोजन यादव इस सीट पर जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं उनकी पत्नी गीतांजलि यादव पिछली बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं थीं। यानि मनुरोजन यादव का परिवार लगातार तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता है।

जैसा कि ज्यादातर लोगों को पहले से ही आशंका थी चुनाव की तारीख खत्म होते ही लॉकडाउन का सिलसिला शुरू हो चुका है। शनिवार, रविवार और सोमवार के वीकेंड लॉकडाउन के बाद आज योगी सरकार ने फैसला किया है कि इसे 2 दिन और बढ़ाया जाएगा यानी मंगलवार और बुधवार को भी रहेगा। यह लॉकडाउन गुरुवार की सुबह 7:00 बजे खुलेगा। हालांकि प्रदेश में बढ़ते कोविड-19 संक्रमण की वजह से यह बेहद जरूरी है कि किसी भी तरह कठोर फैसले लेकर इस बढ़ते संक्रमण को रोका जाए लेकिन अब तक चुनाव की वजह से ऐसे फैसले लेने से सरकार हिचक रही थी लेकिन जैसे ही पंचायत चुनाव के साथ-साथ अन्य प्रदेशों के चुनाव संपन्न हुए हैं तो सरकार कठोर फैसले लेने से नहीं हिचक रही है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार शाम आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन घोषित किया गया था जो दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। ये आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ बैठक में दिए हैं।

अप्रैल को योगी सरकार ने प्रदेश में शुक्रवार शाम आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन करने का निर्णय लिया था और आज तीन मई को दो दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। जो कि दिखाता है कि यूपी में हालात कितने मुश्किल होते जा रहे हैं। दरअसल, पिछले दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर सुनवाई करते हुए दो दिनों के लॉकडाउन को नाकाफी बताते हुए चेताया था। कोर्ट ने कहा था कि सरकार ने अपने विवेक के अनुसार संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दो दिन का लॉकडाउन लगाया है साथ ही अन्य पाबंदियां भी लागू की हैं पर संक्रमण के नए मामलों को देखते हुए यह निरर्थक ही लग रहा है। ये उपाय नाकाफी प्रतीत होते हैं। हाईकोर्ट ने लंबे लॉकडाउन को प्रदेश के लिए जरूरी बताया था। सरकार का यह फैसला हाईकोर्ट के आदेश की निगाह से ही देखा जा रहा है।

गोरखपुर :- जिला पंचायत सदस्य चुनाव में सपा ने 19 सीटों पर कब्जा किया

1- वार्ड संख्या 3:  सुनील यादव

2- वार्ड संख्या 6: रामजीत यादव

3- वार्ड संख्या 11: संगीता पासवान

4- वार्ड संख्या 13: पन्ने लाल यादव

5- वार्ड संख्या 14: दीप नारायण यादव

6- वार्ड संख्या 16: धर्मेंद्र यादव

7- वार्ड संख्या 17: रेनू यादव

8- वार्ड संख्या 18: रेनू निषाद

9- वार्ड संख्या 21: बलवंत निषाद

10- वार्ड संख्या 23: प्रेम लता यादव

11- वार्ड संख्या 42: अवध नारायण यादव

12- वार्ड संख्या 45: देव शरण

13- वार्ड संख्या 46: आलोक गुप्ता

14- वार्ड संख्या 47: जितेंद्र यादव

15- वार्ड संख्या 48: दुर्गेश यादव

16- वार्ड संख्या 50: जवाहर लाल

17- वार्ड संख्या 52: पिंकी देवी

18- वार्ड संख्या 64 उर्मिला देवी

19- वार्ड संख्या 65: कुसुम देवी 

कुसुम देवी सपा के पूर्व जिला महासचिव मनुरोजन यादव की चाची है,मनुरोजन यादव इस सीट पर जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं उनकी पत्नी गीतांजलि यादव पिछली बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं थीं। यानि मनुरोजन यादव का परिवार लगातार तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता है। 

गोरखपुर:-  जिले में पंचायत चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। 

यहां वार्ड नंबर 19 से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह ने जीत दर्ज की है। इन्होंने 7210 मतों के अंतर से चुनाव जीत लिया है। बता दें कि वह भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह की पत्नी हैं। इस बार भी जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रबल दावेदार बताई जा रही हैं। वहीं जिला पंचायत वार्ड नंबर 15 की मतगणना समाप्त होते ही यहां 1126 वोटों से राजीव रंजन चौधरी की माता सरोज देवी विजयी घोषित हो गयीं| जिला पंचायत वार्ड नंबर 42 से समाजवादी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी अवध नारायण यादव विजयी। जिला पंचायत वार्ड नंबर 37 से नारद मुनि यादव की पत्नी उर्मिला देवी चुनाव जीत गई। जिला पंचायत वार्ड नंबर 54 से जिला पंचायत प्रत्याशी बिट्टू राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जितेंद्र सिंह को 555 वोटों पराजित कर दिया।

जिला पंचायत वार्ड नंबर 51 से जिला पंचायत के प्रत्याशी डॉ. प्रभुनाथ सोनकर (पूर्व चिकित्सा अधिकारी बांसगांव) जीत गए। जिला पंचायत वार्ड नंबर 58 से जिला पंचायत के भाजपा प्रत्याशी विशाल ध्वज सिंह विजयी हुए। जिला पंचायत वार्ड नंबर 56 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनय कुमार सिंह बिन्नू से करीब 700 मतों से चुनाव जीत गए। जिला पंचायत वार्ड नंबर 59 से ईश्वर मणि ओझा चुनाव जीत गए। जिला पंचायत वार्ड नंबर 18 से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार रेनू निषाद पुत्रबधू रामदास निषाद निर्वाचित हुई। जिला पंचायत वार्ड नंबर 56 कांटे की टक्कर में निर्दलीय प्रत्याशी जिज्ञासा सिंह पत्नी विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह को भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार  शुक्ला ने 692 वोट से शिकस्त दी।

गोरखपुर :- पिपराइच के इमलिया गांव निवासी 22 वर्षीय युवती बनी प्रधान कहा मेरा उद्देश्य राजनीति नहीं बल्कि गांव के विकास को करना है

गोरखपुर जिले के पिपराइच से इमलिया गांव की रहने वाली 22 साल की युवती मनोरमा पुत्री अवधेश प्रसाद को गांव के लोगों ने प्रधान चुना है मनोरमा अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली हैं मनोरमा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य राजनीति नहीं बल्कि गांव का विकास करना है | मनोरमा ने बताया कि प्रधानी के साथ-साथ वे अपनी पढ़ाई जारी रखेंगी उनकी तमन्ना है कि वे  बी.एड. करके शिक्षक बने  और युवाओं का मार्गदर्शन कर सकें | मनोरमा ने कहा कि जो जनता का प्यार और भरोसा मुझ पर जताया गया है मैं उसकी हमेशा आभारी रहूंगी और कोशिश रहेगी कि गांव वालों की अपेक्षाओं पर भी खरी उतरें|

मनोरमा ने कहा कि हमारे गांव में विकास की बहुत ही आवश्यकता है उन्होंने बताया कि गांव के अधिकतर लोग कच्चे मकानों में रहते हैं इन सभी लोगों को पक्का छत दिलाना ही मेरा मुख्य कर्तव्य और एक सपना है उन्होंने कहा कि गांव में अभी तक जो भी विकास के काम नहीं हुए हैं उन्हें वे जल्द ही पूरा करवाएंगी| मनोरमा ने कहा कि वे कम उम्र की तो है ही लेकिन उनकी सोच और जनता के प्रति प्यार बहुत बड़ा है उन्होंने कहा कि वे लगातार यह प्रयास करती रहेंगी कि कैसे गांव का विकास हो सके। 

गोरखपुर :- कोरोना की महा बीमारी के को समाप्त करने के लिए शीतला अष्टमी के अवसर पर 4 मई 2021 को 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत सेवा विभाग सेवा भारती गोरखपुर के कार्यकर्ताओं ने प्रांत प्रचारक सुभाष जी, सह प्रांत प्रचारक अजय जी प्रांत सह कार्यालय प्रमुख राजारामजी संगठन मंत्री विंध्याचल जी, सचल चिकित्सालय प्रभारी अनंत जी ने पूजन करवाया हवन करवाया। स्वयंसेवकों ने सुंदरकांड का पाठ किया और कोरोनावायरस की महामारी को समाप्त करने के लिए महाकाल के मंत्र से अपना आहुति दिया और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़