राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी

Governor and CM

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में मीडिया अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रहा है, वहीं बदलते दौर के साथ इस क्षेत्र में नई चुनौतियां भी उनके समक्ष आई हैं।

शिमला। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सभी पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं।राज्यपाल ने मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस लोगों की स्वतंत्र प्रेस के प्रति प्रतिबद्धता को और भी सुदृढ़ करता है।  

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में मीडिया अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रहा है, वहीं बदलते दौर के साथ इस क्षेत्र में नई चुनौतियां भी उनके समक्ष आई हैं।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्र के लिए एक सहयोगी विकास दृष्टि विकसित करने के प्रयास-निर्मला सीतारमण

उन्होंने विश्वास जताया कि मीडिया भविष्य में भी अपने उच्च आदर्शों के अनुरूप समाज के हितों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक ढंग से उठाते हुए जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रयासरत रहेगा और सरकार व जनता के मध्य एक सेतु के रूप में कार्य करता रहेगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़