जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने ली LoC की सुरक्षा स्थिति का जायजा

Governor reviews security situation along LoC
[email protected] । Feb 27 2018 9:09AM

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा ने आज नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों के साथ चर्चा की।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा ने नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों के साथ चर्चा की। सरकारी प्रवक्ता ने यहां बयान जारी कर बताया, ‘हालिया घटनाक्रमों के संदर्भ में राज्यपाल वोहरा ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वरिष्ठ नेताओं के साथ लगभग पूरा दिन बिताया।’

प्रवक्ता ने बताया कि 15 कोर के जनरल आफिसर कामांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट ने नियंत्रण रेखा की स्थिति तथा विभिन्न आतंकवादी समूहों की गतिविधियों के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक एस पी पाणि तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिरीक्षक रविदीप सिंह शाही ने भी उन्हें स्थिति से अवगत कराया।

प्रवक्ता ने यह भी बताया कि राज्यपाल ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों के साथ चर्चा भी की। इस बीच सेना के एक अधिकारी ने कहा है कि शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने उत्तर कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त उच्च स्तरीय बैठक शरीफाबाद स्थित किलो फोर्स मुख्यालय में हुई।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़