रसौई गैस LPG पर आपको मिल सकती है राहत, सरकार कर रही इस पर विचार

f LPG

सरकार महिलाओं को राहत देने के लिए एलपीजी सिलेंडर के वजन में कमी पर विचार कर रही है।पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडरों का वजन 14.2 किलोग्राम होने से इसकी ढुलाई में महिलाओं को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार इसके वजन में कमी लाने सहित विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी।

इससे पहले एक सदस्य ने सिलेंडर के भारी होने से महिलाओं को होने वाली परेशानी का जिक्र किया था। पुरी ने इसके जवाब में कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कि महिलाओं और बेटियों को खुद ही सिलेंडर का भारी वजन उठाना पड़े और इसके वजन में कमी लाने पर विचार किया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘... हम एक रास्ता निकालेंगे, चाहे वह 14.2 किलोग्राम वजन को कम कर पांच किलोग्राम का बनाना हो या कोई और तरीका... हम ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने सदन में हो रहे हंगामे के बीच यह जानकारी दी। उस समय विपक्षी सदस्य 12 निलंबित सदस्यों का निलंबन वापस लिए जाने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़