कांग्रेस विधायक ने हरियाणा सरकार के फैसले का किया स्वागत, कहा- लोगों को मास्क पहनने के सही तरीकों की दें जानकारी

varun chaudhary

कांग्रेस विधायक ने फोन पर बताया कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने को अनिवार्य करने के फैसले का मैं स्वागत करता हूं। लेकिन केवल मास्क पहनने से काम नहीं चलेगा, बल्कि लोगों को इसे सही तरीके से पहनना होगा।

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य करने के फैसले का स्वागत करते हुए कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी ने शनिवार को कहा कि लोगों को मास्क पहनने के सही तरीकों के बारे में बताने और जागरूक करने की जरूरत है। हरियाणा के अंबाला जिले के मुलाना से विधायक चौधरी ने कहा, ‘‘ज्यादातर लोग मास्क गलत तरीके से पहनते हैं। कइयों के नाक मास्क के बाहर रहते हैं। वहीं, कई कई लोगों के मास्क उनके चेहरे के नीचे लटक रहे होते हैं। यह दो पहिया वाहन पर बैठकर हेलमेट का स्ट्रैप लगाये बगैर उसे (हेलमेट) पहनने जैसा है।’’ 

इसे भी पढ़ें: अपने कामकाज पर लौटने वालों को नहीं मिल रही ट्रेनों में कंफर्म सीट 

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मास्क पहनने के बारे में जागरुकता फैलाना बहुत जरूरी है। कांग्रेस विधायक ने फोन पर बताया, “कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने को अनिवार्य करने के फैसले का मैं स्वागत करता हूं। लेकिन केवल मास्क पहनने से काम नहीं चलेगा, बल्कि लोगों को इसे सही तरीके से पहनना होगा।” इसलिए, सरकार के लिए यह जरूरी है कि वह मास्क पहनने के सही तरीके, रखरखाव और निस्तारण के बारे में लोगों को जागरूक करे, तभी हम कोरोना वायरस के खिलाफ यह लड़ाई जीत पाएंगे

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़