सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने को प्रयासरत: नरेंद्र सिंह तोमर

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Feb 27, 2021 3:30PM
तोमर ने सेक्टर-33ए स्थित नोएडा शिल्प हाट में आयोजित आजीविका सरस मेले के उद्घाटन अवसर पर शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने तथा उनकी प्रतिभाओं को देशवासियों के समक्ष लाने के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।
नोएडा (उप्र)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आजीविका मिशन देश की ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभा रहा है। तोमर ने सेक्टर-33ए स्थित नोएडा शिल्प हाट में आयोजित आजीविका सरस मेले के उद्घाटन अवसर पर शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने तथा उनकी प्रतिभाओं को देशवासियों के समक्ष लाने के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए वर्ष 2022 तक 10 करोड़ महिलाओं को ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कृषि मंत्री ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को बेहतर मंच देने के लिए ही आजीविका सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन के पश्चात केंद्रीय मंत्री ने सरस आजीविका मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला शिल्पकारों से उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली और उनका हौसला बढ़ाया। सरस मेले में 27 राज्यों की 300 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।.@MoRD_GOI द्वारा आयोजित सरस आजीविका मेला 2021 का उद्घाटन आज दीप प्रज्वलित कर किया...
— Narendra Singh Tomar (@nstomar) February 26, 2021
यह मेला "नोएडा हाट" सेक्टर 33A, इस्कॉन मंदिर के पीछे, नोएडा पर 26 फरवरी से 14 मार्च 2021, सुबह 11:00 से रात 8:00 बजे तक रहेगा...
आप अवश्य पधारें...#SarasAajivikaMela2021 pic.twitter.com/wuUX63VsnC
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
नोट:कोरोना वायरस से भारत की लड़ाई में हम पूर्ण रूप से सहभागी हैं। इस कठिन समय में अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतः पालन करते हुए हमारा हरसंभव प्रयास है कि तथ्यों पर आधारित खबरें ही प्रकाशित हों। हम स्व-अनुशासन में भी हैं और सरकार की ओर से जारी सभी नियमों का पालन भी हमारी पहली प्राथमिकता है।