महान कलाकार एसएच रजा का 94 वर्ष की आयु में निधन
[email protected] । Jul 23 2016 3:58PM
आधुनिक भारतीय कलाकार एसएच रजा का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। रजा पिछले दो महीनों से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।
आधुनिक भारतीय कलाकार एसएच रजा का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। रजा पिछले दो महीनों से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे।
उनके घनिष्ठ मित्र कवि अशोक वाजपेयी ने बताया, ''उन्होंने सुबह 11 बजे अंतिम सांस ली।’’ उनकी इच्छानुसार उनका अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश के मांडला में किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय तौर पर ख्यातिप्राप्त कलाकार रजा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वह 1983 में ललित कला अकादमी के फैलो निर्वाचित हुए थे।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़