विधि पेशे से युवाओं की दूरी से गुणवत्ता को भारी नुकसान: CJI रंजन गोगोई

great-loss-of-quality-from-distance-of-youth-from-law-profession-says-gogoi
[email protected] । Aug 19 2019 8:43AM

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के प्रस्तावित स्थायी परिसर के लिये आधारशिला रखने के कार्यक्रम के दौरान छात्रों और विधि समुदाय के लोगों को संबोधित कर रहे थे।

नागपुर। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने रविवार को माना कि कॅरियर की डांवाडोल संभावनाओं और अनिश्चित भविष्य के कारण युवा कानून के पेशे में आने के इच्छुक नहीं रहते हैं और इससे गुणवत्ता में वृद्धि एवं सामाजिक समूह के योगदान के संदर्भ में बहुत बड़ा नुकसान है। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि विधिक शिक्षा में समय-समय पर आत्मनिरीक्षण की जरूरत है। गोगोई महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के प्रस्तावित स्थायी परिसर के लिये आधारशिला रखने के कार्यक्रम के दौरान छात्रों और विधि समुदाय के लोगों को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: J&K में मीडिया से पाबंदियां हटाने वाली याचिका पर कोर्ट ने कहा- हम कुछ समय देना चाहते हैं

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि कानून की शिक्षा को लेकर मेरे मन से जो सबसे पहला ख्याल आता है वह यह कि युवाओं को प्रशिक्षित किया जाये ताकि वे कानून के पेशे में आने के लिये खुद को सक्षम बनायें। यह आत्मनिरीक्षण का समय है कि हम कैसे इसे कर सकते हैं या कैसे चीजों को अलग तरीके से किया जा सकता है अथवा थोड़े बेहतर तरीके से किया जा सकता है। 

मनमोहन सिंह से जुड़ी जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो:

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़