तालिबानी अंदाज में एकतरफा आशिक ने रेता लड़की का गला, 2500 पेज की चार्जशीट की गई दाखिल

Grishma Vekariya murder
निधि अविनाश । Feb 25 2022 3:02PM

वीडियो मैं कैद वारदात में साफ देखा जा सकता है कि, लोगों की भीड़ इक्ट्ठा है लेकिन कोई मदद करने के लिए आगे नहीं आ रहा है। लड़की के भाई ने लोगों से मदद की गुहार तक लगाई लेकिन सब वीडियो बना रहे पर कोई मदद करने के लिए आगे नहीं आया।

प्यार जब दो तरफा हो तो परिवार दुश्मन बन जाते हैं वहीं अगर प्यार एकतरफा हुआ तो इश्क करने वाला बड़े से बड़े कदम उठाने से पहले एक बार भी अपने परिवार के बारे में नहीं सोचता है। इश्क में पागल इंसान कोई भी हद पार करने के लिए जुर्म करने तक का सोच लेता है और भूल जाता है कि देश में कानून नाम की कोई चीज भी है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक सिरफिरे आशिक और एक तरफा प्यार में पागल लड़के ने भीड़ में लड़की का गला काट दिया। हैरानी की बात तो यह है कि, जब लड़का गला रेत रहा था तो वहां मौजुद सभी लोग बस तमाशा देखते रहे और कोई मदद को आगे नहीं आया।

कहां का यह मामला

यह मामला गुजरात के सूरत का है। 12 फरवरी को लड़के ने सरेआम सबके सामने लड़की का कत्ल कर दिया जिसके चशमदीद वहां मौजपद सभी लोग थे। जिसका कत्ल हुआ उस लड़की का नाम ग्रीष्मा वेकरिया है।  ग्रीष्मा की हत्या करने वाला लड़का उसी के साथ पढ़ने वाला एक लड़का था जिसका नाम फेनिल पंकज गोयाणी है। एकतरफा प्यार और पागलपन में आकर पंकज ने बीच सड़क पर ग्रीष्मा की हत्या तो की ही लेकिन साथ में वारदात की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल तक किया। 12 फरवरी को शाम 6 बजे सूरत के कामरोज इलाके में 20 साल के फेनिल पंकज गोयाणी ने 21 साल की ग्रीष्मा को सरेआम रचना सर्किल के पास पकड़ लिया। एक हाथ में पंकज के धारार चाकू था और उसे ग्रीष्मा के गल पर रखा हुआ था। यह सबकुछ लड़की के घर के पास हो रहा था, जब शोर शराबा हुआ तो लड़की के घरवाले भी बाहर आ गए और बचाने के लिए उसके पास दौड़ पड़े। लेकिन लड़का धमकी दे रहा कि अगर कोई पास आया तो वह ग्रीष्मा का सिर धड़ से अलग कर देगा। इस बीच पंकज ने लड़की के चाचा और भाई पर भी वार किया जिससे वह जख्मी हो गए। 

इसे भी पढ़ें: Boyfriend ने बाजार से लौट रही की Girlfriend की कर दी सरेआम गला रेतकर हत्‍या, आठ साल थे रिलेशनशिप में

वीडियो में कैद कत्ल की वारदात

वीडियो मैं कैद वारदात में साफ देखा जा सकता है कि, लोगों की भीड़ इक्ट्ठा है लेकिन कोई मदद करने के लिए आगे नहीं आ रहा है। लड़की के भाई ने लोगों से मदद की गुहार तक लगाई लेकिन सब वीडियो बना रहे पर कोई मदद करने के लिए आगे नहीं आया। इस बीच प्यार में पागल पंकज को भी लगा कि बात उसके हाथ से निकल रही है, बस इसी बीच उसने ग्रीष्मा का गला रेत दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गला रेतन के बाद पंकज ने खुद बी जहर खा लिया और अपने हाथ की नस काटने की कोशिश भी कि लेकिन इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोषी को पकड़ लिया। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि, लड़की फेनिल पंकज गोयाणी और ग्रीष्मा दोनों स्कूल में साथ पढ़ा करते थे। स्कूल खत्म हुआ तो दोनों एकसाथ कॉलेज में पढ़ने लगे। पढ़ाई के दौरान उसे ग्रीष्मा से प्यार हो गया लेकिन ग्रीष्मा को पंकड पंसंद नहीं था। जब लड़के ने ग्रीष्मा को प्रपोज किया तो लड़की का जवाब न में था। लड़का इससे काफी नाराज हो गया था और सिरफिरे आशिक की तरह हरकतें करने लगा था। 

एक साल से कर रहा था परेशान

बता दें कि, पंकज ग्रीष्मा को पिछले एक साल से परेशान कर रहा था। जहां वह जाती उसका पीछा करता था। सोशल मीडिया पर भी उसे परेशान करता। इन्हीं हरकतों से परेशान ग्रीष्मा ने यह बात अपने घरवालों को बता दी जिसके बाद शिकायत भी दर्ज किया। 14 फरवरी को लड़की का अंतिम संस्कार कराया गया। लड़की के पिता एक हीरा कारोबारी हैं और वह काम के सिलसिले में अफ्रीका गए हुए थे। उनके लौटने के बाद ही बेटी का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और फांसी देने की मांग की जा रही है। 190 गवाह और 2500 पेज की चार्जशीट सूरत रेंज के आईजी राजकुमार पांडियन के मुताबिक, इस हत्या में पुलिस ने 2500 पेज की चार्जशीट तैयार की है और 190 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़