शादी की खुशी में दूल्हे ने पी शराब, दुल्हन ने चौखट से ही लौटा दी बारात

groom

आगरा में विवाह की खुशी में दूल्हे को शराब पीना भारी पड़ा क्योंकि दुल्हन ने उसके साथ विवाह से इनकार कर दिया पुलिस के अनुसार दूल्हे पक्ष को बंधक बनाने की सूचना पर थाना ताजगंज से पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने बंधकों को छुड़वाया और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गयी।

आगरा (उप्र)। आगरा में विवाह की खुशी में दूल्हे को शराब पीना भारी पड़ा क्योंकि दुल्हन ने उसके साथ विवाह से इनकार कर दिया पुलिस के अनुसार दूल्हे पक्ष को बंधक बनाने की सूचना पर थाना ताजगंज से पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने बंधकों को छुड़वाया और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गयी। इस संबंध में सोमवार सायं में थाना ताजगंज के निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि दोनों पक्षों में अभी समझौता नहीं हुआ है और न ही उनकी ओर से कोई तहरीर दी गयी है। विवाह से इंकार के बाद दोनों पक्षों ने राजीनामा के लिए दो दिन का समय मांगा है।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है... नारे के साथ सामने आए केशव प्रसाद मौर्य

पुलिस के अनुसार आगरा में गत रविवार को एक शादी में फेरे लेने से पहले ही दूल्हा चक्कर खाकर गिर गया। दुल्हन पक्ष ने समझा कि मिर्गी का दौरा पड़ गया लेकिन असल में वह नशे में था। शादी की खुशी में उसके दोस्तों ने उसे शराब पिला दी थी। दुल्हन को जब इस बात का पता चला तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। यही नहीं बारात को बंधक बना लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। हालांकि शादी नहीं हुई और बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़