विजय रूपाणी ने कांग्रेस को बताया डूबता हुआ जहाज, बोले- आगामी चुनावों के लिए यह तो ट्रेलर है

Vijay Rupani

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है और हर जगह परिणाम उनके खिलाफ है।

अहमदाबाद। गुजरात में आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए हो रही मतगणना के शुरुआती रूझानों के मुताबिक भाजपा सभी सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है। इस बीच मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बड़ा बयान दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री रूपाणी ने कहा कि भाजपा सभी सीटों पर जीत के करीब पहुंच गई है। यह आगामी चुनावों के लिए महज ट्रेलर है। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात उपचुनाव : भाजपा सभी आठ सीटों पर आगे, कांग्रेस सभी पर पिछड़ी 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री रूपाणी ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है और हर जगह परिणाम उनके खिलाफ है। उन्होंने आगे कहा कि उपचुनाव के परिणाम आगामी चुनावों के लिए महज एक ट्रेलर हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस के जयंती लाल पटेल जो शुरुआत में मोरबी सीट से बढ़त बनाए हुए थे वह भाजपा के ब्रिजेश मेरजा से करीब 31 हजार मतों से पिछड़ गए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़