एकतरफा प्रेम में व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास किया, गर्भवती महिला को भी जलाया

gujarat-the-person-tried-self-sacrifice-burnt-the-pregnant-woman
[email protected] । Jun 6 2019 5:21PM

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी चेतन पालन (40) ने कथित रूप से एकतरफा प्रेम के चलते इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया।

अहमदाबाद। गुजरात के राजकोट शहर में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपने रिश्ते की एक गर्भवती महिला को आग लगा दी और खुद को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी चेतन पालन (40) ने कथित रूप से एकतरफा प्रेम के चलते इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें: Delhi Capital of Crime: बेटी को छेड़ने से रोका तो बदमाशों ने पिता को काट डाला!

पालन और 25 वर्षीय गर्भवती महिला दोनों गंभीर रूप से झुलस गये और दोनों को राजकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांधीग्राम पुलिस स्टेशन के निरीक्षक वी वी ओबेडारा ने बताया कि पालन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पालन और महिला दोनों 70 फीसद झुलस गये हैं और दोनों की हालत गंभीर है। 

इसे भी पढ़ें: सौतेली बेटी की हत्या के जुर्म में कोर्ट ने मां को सुनाई ऐसी सजा, जिसे सुनकर रूह कांप जाएगी

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़