महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा कोपर्डी सामूहिक बलात्कार मामला
अहमदनगर जिले में नाबालिग लड़की की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या का मामला आज महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा। विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है।
मुंबई। अहमदनगर जिले में नाबालिग लड़की की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या का मामला आज महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा। विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। निचले सदन में विपक्ष के हंगामे के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बयान जारी कर कहा कि अहमदनगर जिले के कोपर्डी गांव में नाबालिग की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या करने के दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रेक अदालत में होगी।
उन्होंने कहा कि उज्ज्वल निकम सरकारी वकील होंगे। फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार ने पीड़ित लड़की के परिवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है। उन्होंने बताया कि बलात्कार की शिकार लड़की और आरोपियों के डीएनए के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक अजीत पवार ने इस मुद्दे को निचले सदन में उठाते हुए कहा था कि कोपर्डी मामला दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप से भी ज्यादा जघन्य है। पूर्व उप मुख्यमंत्री पवार ने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री फडणवीस से निवेदन करता हूं कि वे पीड़िता को अपनी और हमारी बेटी मानते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें।’’
पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान ने इस मुद्दे पर सदन में आज ही चर्चा करने पर जोर दिया। विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कार्यस्थगन का नोटिस देकर कहा कि यह मामला गंभीर है और सदन को इस पर चर्चा करनी चाहएि। फडणवीस ने कहा कि इस मुद्दे पर सदन में बहस से पहले विभिन्न पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक में इस पर चर्चा की जा सकती है। पिछले हफ्ते एक 15 वर्षीय लड़की के साथ तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था और बर्बतापूर्वक उसकी हत्या कर दी थी। कांग्रेस ने इस घटना के बाद फडणवीस से ‘‘नैतिकता के आधार पर’’ इस्तीफा मांगा है।
अन्य न्यूज़