कुमारस्वामी के स्थान पर विश्वनाथ बने कर्नाटक JDS के अध्यक्ष

h-vishwanath-replaces-hd-kumaraswamy-as-jds-karnataka-president
[email protected] । Aug 6 2018 8:36AM

जद (एस) प्रमुख एच डी देवेगौड़ा ने अपने पुत्र और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को आज पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख के पद से मुक्त करते हुए उनके स्थान पर एच विश्वनाथ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

बेंगलुरू। जद (एस) प्रमुख एच डी देवेगौड़ा ने अपने पुत्र और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख के पद से मुक्त करते हुए उनके स्थान पर एच विश्वनाथ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। विश्वनाथ पिछड़े कुरुबा समुदाय से संबंध रखते है। विश्वनाथ की नियुक्ति के निर्णय को जद (एस) के सामाजिक आधार को बढ़ाये जाने के नजरिये से देखा जा रहा है। जद (एस) को वोक्कालिगा की पार्टी समझा जाता है।

लिंगायत और वोक्कालिगा के बाद राज्य में कुरूबा तीसरा संख्यात्मक रूप से मजबूत समुदाय हैं। अपनी नियुक्ति के बाद विश्वनाथ ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘मैं वरिष्ठ पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलूंगा और पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा।’ कांग्रेस के पूर्व नेता विश्वनाथ गत मई में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जद (एस) में शामिल हुए थे।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह स्थानीय निकाय चुनाव और अगले आम चुनावों के लिए देवेगौड़ा, कुमारस्वामी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श करके रणनीति बनायेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़