- |
- |
कोहरे की वजह से एक्सप्रेस वे पर आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकराईं, 12 लोग हुए जख्मी
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- फरवरी 13, 2021 14:40
- Like

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण आधा दर्जन वाहन एक दूसरे से टकरा गए।इस घटना में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण आधा दर्जन वाहन एक दूसरे से टकरा गए।इस घटना में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस- वे पर आज सुबह एक ट्रक खराब हो गया। वह एक्सप्रेस वे के द्वितीय लाइन में खड़ा था।
इसे भी पढ़ें: लगातार पाचवें दिन मंहगा हुआ पेट्रोल और डीजल, जानें क्या है आपके शहर का हाल
उन्होंने बताया कि तभी पीछे से आ रही फौजी ट्रैवल्स की बस कोहरे की वजह से ट्रक से टकरा गई। इसके बाद बस के पीछे आ रही तीन कारें और एक बस भी एक के बाद एक आपस में टकरा गईं। उन्होंने बताया कि फौजी ट्रैवल्स की बस में बैठे आरिफ, मनोज कुमार, दुर्गेश, विकास, अमित, रविंद्र सहित 12 व्यक्ति घायल हो गए हैं। उन्हें ग्रेटर नोएडा के विभिन्न अस्पतालों के लिए भर्ती कराया गया है।
इसे भी पढ़ें: कोरोना काल में अलग पहचान बनाने में कामयाब हुईं केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा
सिंह ने बताया कि दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात का मार्ग बदला ताकि पीछे से आ रही और गाड़ियों की टक्कर न हो तथा क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस वे से हटाकर चौकी फॉर्मूला वन परिसर में रखा गया। उन्होंने बताया कि इस घटना के चलते यमुना एक्सप्रेस वे पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।
Greater Noida: At least 6 vehicles collided with each other at Yamuna Expressway due to reduced visibility caused by fog. Around 12 people injured and admitted to hospital. Police present at the spot, efforts underway to clear the route. pic.twitter.com/1TYl2pzqwz
— ANI UP (@ANINewsUP) February 13, 2021

