हरियाणा के लिए भाजपा की पहली सूची जारी, सीएम खट्टर, योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट को टिकट

हाल में ही पार्टी में शामिल होने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त को बड़ौदा से टिकट दिया गया है जबकि पिहोवा से पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह अपनी राजनीतिक किस्मत आजमाएंगे।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। हाल में ही पार्टी में शामिल होने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त को बड़ौदा से टिकट दिया गया है जबकि पिहोवा से पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह अपनी राजनीतिक किस्मत आजमाएंगे। दादरी से पहलवान बबीता फोगाट को टिकट दिया गया है। हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे।हरियाणा भाजपा प्रमुख सुभाष बराला टोहाना से चुनाव लड़ेंगे।
BJP releases its first list of candidates for Haryana Assembly elections. Wrestler Yogeshwar Dutt to contest from Baroda, Ex-hockey captain Sandeep Singh from Pehowa, and wrestler Babita Phogat to contest from Dadri, Haryana CM ML Khattar to contest from Karnal. pic.twitter.com/yMIHwpezkI
— ANI (@ANI) September 30, 2019
बता दें कि 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव होने है। फिलहाल राज्य में भाजपा कवी सरकार है। एक के बाद एक कई बैठकों के बाद उम्मीदवारों के मान की घोषणा की गई है।
BJP releases its first list of 78 candidates for #HaryanaAssemblyPolls. https://t.co/lxbhbqQA3J pic.twitter.com/ieueZ4d4Ip
— ANI (@ANI) September 30, 2019
भाजपा ने हरियाणा चुनाव के लिए 78 उम्मीदवारों की सूची जारी की
भाजपा ने हरियाणा में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपने 78 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से चुनाव मैदान में उतारा गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पार्टी में हाल में शामिल हुए कुछ खिलाड़ियों को भी टिकट दिए गए हैं। पहलवान बबीता फोगाट, पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह, ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त को क्रमश: दादरी, पिहोवा और बरोदा से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 90 सदस्यीय विधानसभा में चुनाव के लिए 38 विधायकों को फिर से टिकट दिया है और उनमें से सात के टिकट काट दिए हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रविवार को हुई थी। खट्टर 2014 में करनाल सीट से चुनाव जीते थे। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला टोहाणा, कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद और ओम प्रकाश धनखड़ बादली से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जाट नेता बिरेंद्र सिंह की विधायक पत्नी उचाना कलां से चुनाव लड़ेंगी। इस सीट पर 2014 में उन्होंने जीत हासिल की थी। उम्मीदवारों में नौ महिलाएं और दो मुस्लिम हैं।
