कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण हरियाणा सरकार ने 9 जिलों में सप्ताहांत कर्फ्यू लगाया

curfew

कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर लगाम कसने के लिए हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को नौ जिलों में सप्ताहांत में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की। एक सरकारी आदेश में बताया गया कि सप्ताहांत कर्फ्यू शुक्रवार की रात दस बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा।

चंडीगढ़। कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर लगाम कसने के लिए हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को नौ जिलों में सप्ताहांत में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की। एक सरकारी आदेश में बताया गया कि सप्ताहांत कर्फ्यू शुक्रवार की रात दस बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। आदेश के मुताबिक जिन जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है उनमें गुड़गांव, फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत, रोहतक, करनाल, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद शामिल हैं। आदेश में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 महामारी एक बार फिर जन स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया है।

इसे भी पढ़ें: सोराबजी थे प्रेस की स्वतंत्रता के समर्थक, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति कटिबद्ध: प्रधान न्यायाधीश

हरियाणा सरकार ने इस पर विचार किया है कि राज्य में इसके प्रसार पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘30 अप्रैल (शुक्रवार) की रात दस बजे से तीन मई (सोमवार) की सुबह पांच बजे तक सप्ताहांत लॉकडाउन रहेगा।’’ आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों के अंदर रहना होगा। लॉकडाउन के दौरान किसी भी व्यक्ति को घर छोड़ने या पैदल चलने, वाहनसे आवाजाही करनेया सार्वजनिक स्थानों पर घूमने की अनुमति नहीं होगी। आवश्यक सेवाओं को पाबंदियों से छूट दी गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़