हरियाणा देश में गन्ने के सबसे अधिक दाम देने वाला राज्य: खट्टर

Manohar Lal Khattar
प्रतिरूप फोटो

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार गन्ने के दाम बढ़ा रही है और यह राज्य के किसी चुनाव के मद्देनजर ऐसा नहीं किया जा रहा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार द्वारा 12 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि किये जाने की घोषणा के दो दिन बाद राज्य अब देश में गन्ने की सबसे अधिक कीमत वाला प्रदेश है।

राज्य सरकार ने गन्ने का भाव 362 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। खट्टर ने अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि पड़ोसी राज्य ने आगामी विधानसभा चुनावों के कारण चार साल बाद गन्ने के दाम बढ़ाए हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार गन्ने के दाम बढ़ा रही है और यह राज्य के किसी चुनाव के मद्देनजर ऐसा नहीं किया जा रहा। पंजाब सरकार ने हाल में किसानों के हंगामे के बाद गन्ने की कीमत 360 रुपये प्रति क्विंटल कर दी थी।

खट्टर ने कहा, हरियाणा वह राज्य है जहां गन्ने की सबसे ज्यादा कीमत दी जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़