स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुरू किया पैडल फॉर हेल्थ जागरूकता अभियान, अनुराग ठाकुर बोले- स्वस्थ भारत ही सशक्त भारत हो सकता है

Paddle for Health
अंकित सिंह । Aug 14 2021 9:06AM

अभियान की शुरुआत दिल्ली के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में की गई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू शामिल रहे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के लोगों में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पैडल फॉर हेल्थ जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान की शुरुआत दिल्ली के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में की गई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू शामिल रहे।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि पैडल फॉर हेल्थ से आपका स्वास्थ्य बनता है और नागरिक का स्वास्थ्य अच्छा बनता है तो देश का स्वास्थ्य अच्छा बनता है। हम आज़ादी के 75 साल मनाने जा रहे हैं, इस अवसर पर आज 75 शहरों में साइकिलिंग की शुरुआत हुई है।

इसे भी पढ़ें: भारत के सशस्त्र बल किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए हैं तैयार : जनरल बिपिन रावत

वहीं, अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए कुछ और संस्थाओं के साथ मिलकर पैडल फॉर हेल्थ जागरूकता अभियान शुरू किया है। स्वस्थ भारत ही सशक्त भारत हो सकता है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़