गर्मी का का प्रकोप जारी, बिहार में लू लगने से 78 लोगों की मौत

heat-wave-continues-78-people-die-in-bihar
[email protected] । Jun 17 2019 4:15PM

पटना शहर में रविवार को न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए बिहार के सभी जिलों में सरकारी और गैर सरकारी स्कूल आगामी 22 जून तक बंद रखने के निर्देश दिये गये हैं।

पटना। बिहार में गर्मी के इस मौसम में लू लगने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर सोमवार को 78 हो गयी। आपदा प्रबंधन विभाग के नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में लू लगने से अबतक 78 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से औरंगाबाद जिले में 33, गया में 31 और नवादा में 12 और जमुई जिला में दो लोगों की मौत हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि मुहैया कराये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। मौसम विभाग के पटना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

इसे भी पढ़ें: हांगकांग का प्रमुख कार्यकर्ता जोशुआ वोंग जेल से रिहा, प्रदर्शनों में हुआ शामिल

पटना शहर में रविवार को न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए बिहार के सभी जिलों में सरकारी और गैर सरकारी स्कूल आगामी 22 जून तक बंद रखने के निर्देश दिये गये हैं। बिहार शिक्षा परियोजना पर्षद के निदेशक संजय सिंह ने बताया कि इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिये जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी जारी, राजस्थान और पंजाब में बारिश से राहत

राज्य के अन्य जिलों गया, भागलपुर और पूर्णिया में रविवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 44.0 डिग्री सेल्सियस, 41.0 डिग्री सेल्सियस और 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गया, भागलपुर और पूर्णिया में रविवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: 30.6 डिग्री सेल्सियस, 28.6 डिग्री सेल्सियस और 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़