दिल्ली NCR में सुबह से हुई बारिश, मौसम हुआ सुहावना

heavy-rain-from-the-morning-in-the-delhi-ncr-the-weather-is-pleasant

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक 1.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 96 फीसदी दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सुबह बारिश हुई। हालांकि न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने शाम तक राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में और बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक 1.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 96 फीसदी दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़े: दिल्ली सरकार को SC से झटका, ACB और जांच आयोग पर होगा केंद्र का अधिकार

उन्होंने बताया ‘‘दिन में आसमान साफ रहेगा लेकिन शाम तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।’’ अधिकारी ने यह भी बताया कि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़