हेमंत सोरेन ने राहुल गांधी से की मुलाकात, सीट बंटवारे पर हुई चर्चा
झारखंड में विपक्षी गठबंधन के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के तालमेल को अंतिम रूप देने को लेकर बातचीत की पृष्ठभूमि में गांधी और सोरेन की मुलाकात महत्वपूर्ण है।
नयी दिल्ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन के गांधी से मुलाकात के दौरान राज्य के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार भी उपस्थित थे।
Delhi: Jharkhand Mukti Morcha working president Hemant Soren meets Congress President Rahul Gandhi. pic.twitter.com/o07BrpLI2j
— ANI (@ANI) February 7, 2019
झारखंड में विपक्षी गठबंधन के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के तालमेल को अंतिम रूप देने को लेकर बातचीत की पृष्ठभूमि में गांधी और सोरेन की मुलाकात महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि पिछले दिनों झारखंड में कांग्रेस, झामुमो और कुछ अन्य विपक्षी दलों की बैठक हुई थी जिसमें भाजपा के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला हुआ था। लोकसभा चुनाव के साथ ही इस साल झारखंड में विधानसभा चुनाव भी प्रस्तावित हैं।
अन्य न्यूज़