'देश में नहीं है AAP का भविष्य', हिमाचल CM बोले- खुले आम लग रहे खालिस्तान के नारे, कानून-व्यवस्था संभाल नहीं पा रही पार्टी

Jairam Thakur
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी मजाक बन गई है। इतने कम समय में ये हाल है। लॉ एंड ऑर्डर वो संभाल नहीं पा रहे हैं, खालिस्तान के नारे खुले आम लग रहे हैं, हत्याएं और भ्रष्टाचार हो रहा है। आम आदमी पार्टी का भविष्य पंजाब में नहीं है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार हिमाचल प्रदेश की यात्रा कर रहे हैं। बीते दिनों अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुल्लू में तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। जिसमें पार्टी को भारी समर्थन मिला। इसी बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल के कुल्लू में AAP की रोडशो, केजरीवाल बोले- हम राजनीति नहीं जानते, भ्रष्टाचार को खत्म करते हैं 

देश में नहीं है AAP का भविष्य

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी मजाक बन गई है। इतने कम समय में ये हाल है। लॉ एंड ऑर्डर वो संभाल नहीं पा रहे हैं, खालिस्तान के नारे खुले आम लग रहे हैं, हत्याएं और भ्रष्टाचार हो रहा है। आम आदमी पार्टी का भविष्य पंजाब में नहीं है, पूरे देश में नहीं है और हिमाचल में तो बिल्कुल नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश: रोपवे में आई तकनीकी दिक्कत, 5 लोगों को बचाया गया 

इसी बीच उन्होंने नशा मुक्ति अभियान को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि नशा पूरे देश के लिए चिंता का विषय बन गया है। स्वभाविक रूप से कानूनी स्तर पर नशे से जुड़े लोगों पर कार्रवाई करने की जरूरत रहती है वो एक बात है, लेकिन उससे ज्यादा अगर समाज नशे के खिलाफ खड़ा हो तो हम जल्द सफल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए हम हिमाचल प्रदेश में एक टास्क फोर्स का गठन करेंगे जिसके माध्यम से लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़