हिमाचल प्रदेश बस हादसा: स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री कुल्लू रवाना

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बंजार तहसील में हुए बस हादसे में घायल यात्रियों की स्थिति जानने के लिए शुक्रवार को कुल्लू के लिए रवाना हो गए। आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। यहां एक निजी बस (पंजीकरण संख्या एचपी 66-7065) गुरुवार को जिले की बंजार तहसील में धोथ मोड़ के पास 300 मीटर से अधिक गहरे नाले में गिर गई थी। बस कुल्लू से गढ़ गुशानी जा रही थी। हादसे में 44 लोगों की जान चली गई और 34 अन्य घायल हैं। प्रवक्ता ने बताया कि ठाकुर कुल्लू सिविल अस्पताल पहुंचेंगे, जहां घायलों का इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
इसे भी पढ़ें: हिमाचल के कुल्लू में दर्दनाक बस हादसा, 32 लोगों की मौत, 28 घायल
Himachal Pradesh Chief Minister Jairam Thakur met the injured of the Kullu bus accident, admitted at Regional Hospital Kullu, today. pic.twitter.com/SMmW6cpXnp
— ANI (@ANI) June 21, 2019
उन्होंने बताया कि इसके बाद मुख्यमंत्री कुल्लू सर्किट हाउस जाएंगे जहां उनके जिला अधिकारियों से मिलने और उन्हें ऐसे हादसों को दोबारा होने से टालने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश देने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें: सावधान! भूलकर भी अभी घूमने ना जाएं हिल स्टेशन, वरना बुरे फंस जाएंगे
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे और प्रशासन से घायल यात्रियों को सबसे बेहतर चिकित्सा प्रदान करने को भी कहा था। इस बीच, गैर सरकारी संगठन ‘सेवलाइफ’ के संस्थापक पीयूष तिवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ यह शर्म की बात है कि बड़े पैमाने पर बस दुर्घटनाएं भारत में आम हो गई हैं, खासकर हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में...।’’
यह भी देखें-