हिमाचल प्रदेश बस हादसा: स्थिति का जायजा लेने कुल्लू के अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री

himachal-pradesh-bus-accident-chief-minister-of-kullu-reaching-the-status-of-situation
[email protected] । Jun 21 2019 2:56PM

ठाकुर कुल्लू सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज का जायजा लिया। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बंजार तहसील में हुए बस हादसे में घायल यात्रियों की स्थिति जानने के लिए कुल्लू पहुंचे। आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। यहां एक निजी बस (पंजीकरण संख्या एचपी 66-7065) गुरुवार को जिले की बंजार तहसील में धोथ मोड़ के पास 300 मीटर से अधिक गहरे नाले में गिर गई थी। बस कुल्लू से गढ़ गुशानी जा रही थी। हादसे में 44 लोगों की जान चली गई और 34 अन्य घायल हैं।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल के कुल्लू में दर्दनाक बस हादसा, 32 लोगों की मौत, 28 घायल

ठाकुर कुल्लू सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज का जायजा लिया। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद मुख्यमंत्री कुल्लू सर्किट हाउस जाएंगे जहां उनके जिला अधिकारियों से मिलने और उन्हें ऐसे हादसों को दोबारा होने से टालने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश देने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे और प्रशासन से घायल यात्रियों को सबसे बेहतर चिकित्सा प्रदान करने को भी कहा था। इस बीच, गैर सरकारी संगठन ‘सेवलाइफ’ के संस्थापक पीयूष तिवारी ने कहा, ‘‘ यह शर्म की बात है कि बड़े पैमाने पर बस दुर्घटनाएं भारत में आम हो गई हैं, खासकर हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में...।’’ 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़