कोरोना से निजात पाने के लिए जयराम ठाकुर ने किया यज्ञ, कहा- हमें भारतीय संस्कृति पर पूरा विश्वास है

jairam thakur

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, “हमें भारतीय संस्कृति पर पूरा विश्वास है। जब भी ऐसी विपदा आती है, हम धार्मिक आयोजन करते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं।”

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना वायरस संकट से निजात पाने के लिए यहां बृहस्पतिवार को एक यज्ञ में भाग लिया। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें भारतीय संस्कृति पर पूरा विश्वास है। जब भी ऐसी विपदा आती है, हम धार्मिक आयोजन करते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं।” 

इसे भी पढ़ें: कोरोना महामारी पर बोले कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री, केवल भगवान ही हमें बचा सकते हैं 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस संकट के जल्दी समाप्त होने के लिए प्रार्थना की। आयोजन में हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश भारद्वाज और सरवीण चौधरी, प्रदेश भाजपा महासचिव त्रिलोक जामवाल तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि धर सूद उपस्थित थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़