चुनावी रैली में गाने पर झूमे हेमंत विश्व सरमा, प्रचार का यह वीडियो देखकर आप भी बोलेंगे वाह भई वाह...

Himanta Biswa Sarma

एक वीडियो सामने आया है जिसमें असम के स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता हेमंत विश्व सरमा एक बार फिर मोदी सरकार (Akou Ebar modi sorkar) के गाने पर डांस कर रहे हैं।

गुवाहाटी। चुनावों के मौसम में राजनीतिक दलों के नेता अपने-अपने तरीकों से चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं। कहीं कोई नेता पानी में कूदकर तैराकी कर रहा है तो कहीं पर नेता पैदल यात्रा कर वोटर्स को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ ऐसी भी तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें महिला नेता चाय बागान के मजदूरों की टोकरी उठाकर उनका समर्थन हासिल करने का प्रयास कर रही थीं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें असम के स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता हेमंत विश्व सरमा एक बार फिर मोदी सरकार (Akou Ebar modi sorkar) के गाने पर डांस कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस पर बरसे योगी आदित्यनाथ, बोले- विकास के पैमाने में पिछड़ा है असम, इसके लिए उनकी नीतियां जिम्मेदार 

भाजपा नेता ने वीडियो की शुरुआत में कहा कि आप लोग हमें आशीर्वाद दीजिएगा और एक बार फिर से मोदी सरकार को वोट देकर जिताना है। इसके साथ ही हेमंत विश्व सरमा झूमने लगे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खासा शेयर किया गया। इतना ही नहीं हेमंत विश्व सरमा ने खुद इस वीडियो को रिट्वीट भी किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़