गृह मंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल में रोड शो, 24 परगना में जनता से मिले
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Apr 17 2021 3:14PM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को उत्तर 24 परगना जिले के अमडंगा में एक रोड शो किया और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के आगामी चरणों में भाजपा को मजबूत करने की अपील की।
कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को उत्तर 24 परगना जिले के अमडंगा में एक रोड शो किया और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के आगामी चरणों में भाजपा को मजबूत करने की अपील की। उनका कारवां अमडंगा में मैत्री विजय मोड़ से नीलगंज मोड़ की तरफ जैसे ही बढ़ा भाजपा समर्थकों ने शाह के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।
इसे भी पढ़ें: नक्सलियों ने सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदार को बनाया निशाना, बेरहमी से की कर्मचारी की हत्या
गृह मंत्री ने अपने समर्थकों और एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों पर पुष्प वर्षा की। शाह ने अपनी छतों पर और बालकनी में खड़े लोगों का भी हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। वह शनिवार को दो रैलियों को संबोधित करने वाले हैं।
West Bengal | Union Home Minister and BJP leader Amit Shah holds roadshow in Amdanga, North 24 Parganas district pic.twitter.com/ednSmL0kDV
— ANI (@ANI) April 17, 2021
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़