प्रियंका के 'NO CAA' वाले गमछे को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने असम में कही ये बात

असम के सिलचर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा है। शाह ने दोनों नेताओं के असम दौरे को पर्यटन करार दिया। साथ ही सीएए नहीं लागू करने के लिए कांग्रेस के वादे पर भी सवाल उठाए। गृह मंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी असम में जाती है तो गमछे पर 'NO CAA' लिखती हैं और यहां आती हैं तो गमछा साफ सुधरा हो जाता है। मैं आश्वस्त करता हूं कि जो शरणार्थी यहां आए हैं उन्हें नागरिकता मिलेगी और घुसपैठियों को निकालने का काम होगा।
इसे भी पढ़ें: असम में लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ कानून लाएगी भाजपा सरकार: अमित शाह
फोटे सेशन कराने के लिए आते हैं भाई-बहन
कांग्रेस पार्टी के 2 नेता ये भाई-बहन असम में पर्यटन के लिए आते हैं। राहुल बाबा को देखा है या नहीं? अभी चाय बागान में पत्ती नहीं बैठी हैं और प्रियंका जी पत्ती तोड़ने के लिए फोटो सेशन करा रही हैं। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और बदरुद्दीन अजमल का गठबंधन बताता है कि अगर उनकी सरकार बनी तो असम को घुसपैठियों से भर देना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कितनी भी जोर लगा ले हम बदरुद्दीन अजमल को असम की पहचान नहीं बनने देंगे।