गृह मंत्री ने जताई दिग्विजय सिंह के लिए चिंता, कहा - कहीं इनके खिलाफ फतवा न जारी हो जाएं

Narottam mishra
सुयश भट्ट । Nov 24 2021 3:52PM

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अच्छा है चाचा जान रामधुन कर रहे हैं। मुझे डर है कि रामधुन गाने के बाद सोनिया और राहुल गांधी चाचा जान के खिलाफ फतवा जारी ना कर दें।

भोपाल। राजधानी भोपाल में दिग्विजय सिंह के रामधुन करने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अच्छा है चाचा जान रामधुन कर रहे हैं। मुझे डर है कि रामधुन गाने के बाद सोनिया और राहुल गांधी चाचा जान के खिलाफ फतवा जारी ना कर दें।

इसे भी पढ़ें:PM मोदी संग मुलाकात से पहले बीजेपी को बड़ा झटका देने की तैयारी में दीदी! क्या सुब्रमण्यम स्वामी TMC में होंगे शामिल? 

रामेश्वर शर्मा के घर कूच करने से पहले दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, 'हिंसा पर अहिंसा की जीत।कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घुटने तोड़ने वाले भाजपा विधायक ने कॉंग्रेसियों के सामने घुटने टेके!! कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए “हलुआ पुड़ी” का निमंत्रण। हे भाजपाईयों, हे संघियों सनातन धर्म का पालन करो। सत्य प्रेम अहिंसा व सद्भावना का पालन करो। हमारे सनातन धर्म का नारा है, धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो। यही सनातनी परंपरा को गांधी जी ने हमें सिखाया है। गांधी की आवाज सुनो।'

इसे भी पढ़ें:दिग्विजय सिंह ने किया रामधुन का पाठ, रामेश्वर शर्मा का घर बना छावनी 

उधर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के घर दिग्विजय सिंह के लिए भव्य स्वागत द्वारा बनवाया है। इसके साथ ही सिंह के साथ आने वाले सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए टेंट भी लगाए गए हैं। लेकिन पुलिस की बरिगट्स के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़