राहुल ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- देश के गोदाम अनाज से भरे हैं तो सरकार भूख से मौत कैसे होने दे रही है

rahul gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सवाल किया, ‘‘जब देश के गोदामों में अनाज का अतिरिक्त भंडार पड़ा है तो फिर केंद्र सरकार ऐसा कैसे होने दे सकती है?’’

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कुछ लोगों की कथित तौर पर भूख से मौत होने का दावा करते हुए बुधवार को कहा कि जब देश के गोदाम अनाज से भरे पड़े हैं तो फिर सरकार ऐसा कैसे होने दे सकती है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत मोदी द्वारा निर्मित त्रासदियों की मार लगातार झेल रहा है। लोगों, खासकर बच्चों की भूख से मौत दिल दहलाने वाली है।’ 

इसे भी पढ़ें: सिद्दीकी कप्पन की पत्नी से राहुल गांधी ने की मुलाकात, दिया मदद का भरोसा 

कांग्रेस नेता ने सवाल किया, ‘‘जब देश के गोदामों में अनाज का अतिरिक्त भंडार पड़ा है तो फिर केंद्र सरकार ऐसा कैसे होने दे सकती है?’’ राहुल गांधी ने पिछले दिनों वैश्विक भूख सूचकांक में भारत के 94वें स्थान पर होने को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़