हिमाचल में बड़ा फेरबदल, बी.के. अग्रवाल बने मुख्य सचिव

hp-govt-appoints-bk-agarwal-as-chief-secy
[email protected] । Oct 1 2018 10:10AM

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बृज कुमार अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से हिमाचल प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

शिमला। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बृज कुमार अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से हिमाचल प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। इस संबंध में रविवार को एक अधिसूचना जारी की गई। शनिवार को विनीत चौधरी की सेवानिवृत्ति के बाद यह पद खाली हो गया था।

हिमाचल प्रदेश कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह एवं सतर्कता) के तौर पर कार्य कर रहे थे और उनके पास अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण), वित्तीय आयुक्त (अपीलीय) और नयी दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में स्थानीय आयुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार था। अग्रवाल केन्द्र एवं हिमाचल प्रदेश सरकार में कई अहम पदों पर भी काम कर चुके हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़