उत्तर प्रदेश में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 21 लोगों सहित सैकड़ों पर मामला दर्ज

hundreds-of-people-including-21-people-protest-against-caa-in-uttar-pradesh
[email protected] । Feb 11 2020 9:47AM

सूत्रों ने बताया कि नसरीन, जावेद उज्मा, परवीन, सबी फातिमा, नाहिद अकील, रुखसाना जिया,नताशा, सना सहित 21 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है जबकि सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 21 लोगों के खिलाफ नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि धरना स्थल पर कथित रूप से भड़काऊ नारेबाजी करने और यातायात जाम करने के लिए उक्त कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेताओं के विवादित बयानों को लेकर PM की चुप्पी पर येचुरी ने उठाये सवाल

सूत्रों ने बताया कि नसरीन, जावेद उज्मा, परवीन, सबी फातिमा, नाहिद अकील, रुखसाना जिया,नताशा, सना सहित 21 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है जबकि सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। सूत्रों के मुताबिक मामला राजधानी के ठाकुरगंज थाने में दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: PM की चुप्पी के कारण धरना स्थलों पर बार बार हो रही गोलीबारी: सीताराम येचुरी

नवाब मलिक ने कहा- CAA, NRC के बारे में कुछ नहीं जानते Raj Thackeray

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़