IAS अधिकारी कुंदन कुमार होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नए निजी सचिव

ias-officer-kundan-kumar-appointed-ps-to-defence-minister-rajnath-singh
[email protected] । Jun 13 2019 7:38PM

आईएएस अधिकारी सचिन शिंदे को युवा मामलों एवं खेल मंत्री किरेन रिजिजू का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। रिजिजू अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री भी हैं।

नयी दिल्ली। आईएएस अधिकारी कुंदन कुमार को गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नया निजी सचिव नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, 2004 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी कुमार का कार्यकाल तीन फरवरी 2020 तक होगा। नवनीत मोहन कोठारी को कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। कोठारी 2001 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

इसे भी पढ़ें: वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व राज्यसभा सांसद राजनाथ सिंह सूर्य का निधन

आईएएस अधिकारी सचिन शिंदे को युवा मामलों एवं खेल मंत्री किरेन रिजिजू का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। रिजिजू अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री भी हैं। बिहार कैडर के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को ऊर्जा, नयी एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह का निजी सचिव बनाया गया है। आईआरएस अफसर राज कुमार दिग्विजय को पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह का निजी सचिव नियुक्त किया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़