राज्यसभा में बोले पीएम मोदी- अगर कांग्रेस ना होती तो सिखों का नरसंहार ना होता, लोकतंत्र में परिवारवाद ना होता

modi rs
अंकित सिंह । Feb 8 2022 12:33PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष पर जबरदस्त तरीके से प्रहार किया। प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि कुछ लोगों को अपने देश की उपलब्धि बड़ी नहीं लगती है। इसके साथ ही देश में निर्मित कोरोना वैक्सीन को लेकर विपक्षी नेताओं पर फिर हमला किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से हमला किया है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर सीधा सीधा हमला करते हुए साफ तौर पर कह दिया कि कांग्रेस ना होती तो लोकतंत्र में परिवारवाद ना होता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ना होती तो लोगों को हर सुविधा मिलती। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ना होती तो सिखों का नरसंहार ना होता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ना होती तो लोगों को किसी बात के लिए तरसना ना होता। कांग्रेस ना होती तो इमरजेंसी ना होती। कांग्रेस ना होती तो भ्रष्टाचार ना होता और कांग्रेस ना होती तो पंडित कश्मीर में होते। कांग्रेस ना होती तो जातिवाद ना होता। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश का विकास नहीं होने दिया। मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी चाहते थे कि कांग्रेस ना हो।

मोदी ने कहा कि सदन में कहा गया कि कांग्रेस ने भारत की नींव रखी और भाजपा ने सिर्फ झंडा फहराया। सदन में इसे मजाक की तरह नहीं कहा गया। यह गंभीर सोच का परिणाम है जो देश के लिए खतरनाक है - कुछ लोगों का मानना ​​है कि भारत का जन्म 1947 में हुआ था। इस सोच के कारण समस्याएं पैदा होती हैं। भारत लोकतंत्र की जननी है। भारत में लोकतंत्र सदियों से चलती आ रही है। कांग्रेस की समस्या यह है कि उन्होंने वंशवाद के अलावा कभी कुछ नहीं सोचा। भारत का लोकतंत्र परिवार आधारित पार्टियों के लिए सबसे बड़े खतरे का सामना कर रहा है। इससे किसी भी पार्टी को सबसे बड़ा नुकसान होता है अच्छे टैलेंट का।

इसे भी पढ़ें: PM in Rajya Sabha । पीएम मोदी बोले- गरीबों के सशक्तिकरण के लिए हुआ काम, कोरोना मानव के लिए बड़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष पर जबरदस्त तरीके से प्रहार किया। प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि कुछ लोगों को अपने देश की उपलब्धि बड़ी नहीं लगती है। इसके साथ ही देश में निर्मित कोरोना वैक्सीन को लेकर विपक्षी नेताओं पर फिर हमला किया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के खिलाफ देश में मुहिम चलाई गई। कुछ राजनीतिक दलों के कुछ नेताओं ने पिछले 2 वर्षों में अपरिपक्वता दिखाई है जिसने देश को निराश किया है। हमने देखा है कि कैसे राजनीतिक स्वार्थ के कारण खेल खेले जाते रहे हैं। भारतीय टीकों के खिलाफ चलाए अभियान चलाए गए। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi Speech । शशि थरूर का तंज, अपने भाषण में सिर्फ कांग्रेस पार्टी पर हमला करते रहे पीएम मोदी

मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता होती है। जब कोरोना पर एक सर्वदलीय बैठक हुई और सरकार को विस्तृत प्रस्तुति देनी थी, तो कुछ राजनीतिक दलों से बात करके उन्हें इसमें शामिल न होने के लिए मनाने की कोशिश की गई। वे खुद नहीं आए और बैठक का बहिष्कार किया। मोदी ने कहा कि मैं शरद राव (शरद पवार) का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि यह यूपीए का फैसला नहीं है और वह ज्यादा से ज्यादा लोगों से बात करेंगे। वह, टीएमसी और अन्य दलों के साथ, बैठक में शामिल हुए ... संकट पूरी मानव जाति पर था, फिर भी, आपने बैठक का बहिष्कार किया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़