अगर मोदी सत्ता में लौटे तो इसके जिम्मेदार राहुल गांधी होंगे: अरविंद केजरीवाल

if-modi-returns-to-power-then-its-responsible-rahul-gandhi-will-be-says-arvind-kejriwal
अंकित सिंह । May 10 2019 1:43PM

केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस काम बिगाड़ रही है, ऐसा प्रतीत होता है कि वह भाजपा के खिलाफ नहीं बल्कि विपक्षी पार्टियों के खिलाफ चुनाव लड़ रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आज कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा, केरल में वाम दल, बंगाल में तृणमूल, आंध्र में तेदेपा और दिल्ली में आप को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि अगर नरेंद्र मोदी सत्ता में लौटे तो इसके जिम्मेदार राहुल गांधी होंगे।

केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस काम बिगाड़ रही है, ऐसा प्रतीत होता है कि वह भाजपा के खिलाफ नहीं बल्कि विपक्षी पार्टियों के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मोदी का राष्ट्रवाद नकली है और यह देश के लिये खतरनाक है तथा प्रधानमंत्री ने कुछ काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मोदी वोट पाने के लिये सेना का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि उनके पास दिखाने के लिये कोई काम नहीं है। केजरीवाल ने माना कि प्रधानमंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह मोदी से हजार गुणा बेहतर थे

इसे भी पढ़ें: गंभीर और आतिशी के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी, महिला आयोग में शिकायत दर्ज

इससे पहले भी केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर भड़क गए थे। केजरीवाल ने दोनों भाई-बहन पर हमला करते हुए कहा था कि वह (प्रियंका गांधी) अपना समय बर्बाद कर रही हैं, वह राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार क्यों नहीं कर रही हैं? वह सपा-बसपा के खिलाफ यूपी में रैलियां कर रही हैं, वह दिल्ली में AAP के खिलाफ रैलियां कर रही हैं। दोनों भाई-बहन उन जगहों पर नहीं जा रहे हैं, जहां बीजेपी से सीधी लड़ाई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़