अगर NDA जीता तो कौन होगा असम का अगला CM? भाजपा नेता ने दिया यह जवाब

BJP
अंकित सिंह । Apr 3 2021 4:21PM

भाजपा लगातार कांग्रेस के धर्मनिरपेक्ष छवि पर सवाल तो उठा ही रही है। साथ ही साथ यह भी कह रही है कि कांग्रेस ने घुसपैठियों को समर्थन देने वाले लोगों के साथ गठबंधन कर लिया है।

असम विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण के मतदान हो गए है। आखरी चरण के मतदान 6 अप्रैल को होंगे। सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि आखिर असम चुनाव में जीत किसके हाथ लगेगी। हालांकि, भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए बढ़त में दिख रही है। इसके बाद एक और सवाल खूब उठ रहा है कि अगर असम में एनडीए चुनाव जीतता है तो अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर भाजपा की ओर से जवाब दिया गया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि असम में NDA का सामूहिक नेतृत्व है। सर्बानंद सोनोवाल जी मुख्यमंत्री हैं इसलिए किसी और मुख्यमंत्री की चर्चा चुनाव में करना उपयुक्त नहीं होता। जब मुख्यमंत्री है तो घोषित करना क्यों?

तोमर ने राहुल गांधी के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जहां तक राहुल गांधी के 5 विषयों का सवाल है। पहले के चुनावों को उठाकर देखें राहुल गांधी ने जो वादा किया वो कांग्रेस की सरकारों ने पूरा किया क्या? दुख है कि राहुल गांधी बदरुद्दीन अजमल जैसे सांप्रदायिक आदमी को असम की संस्कृति से जोड़ने का असफल प्रयत्न करते हैं। आपको बता दें कि बदले चुनावी सियासी समीकरण में असम में कांग्रेस ने बदरुद्दीन अजमल की पार्टी एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन किया है। भाजपा लगातार कांग्रेस के धर्मनिरपेक्ष छवि पर सवाल तो उठा ही रही है। साथ ही साथ यह भी कह रही है कि कांग्रेस ने घुसपैठियों को समर्थन देने वाले लोगों के साथ गठबंधन कर लिया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़