यदि मोदी में कोई मानवता बची है तो दलितों के लिये बोलें: अभिषेक बनर्जी

Abhishek Banerjee

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 14 सितंबर को एक दलित लड़की के साथ चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहांमंगलवार को उसने दम तोड़ दिया।

कोलकाता। हाथरस सामूहिक बलात्कार मुद्दे पर ‘‘चुप्पी’’ को लेकर प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को कहा कि यदि नरेंद्र मोदी में ‘‘कोई मानवता बची है’’ तो उन्हें दलितों के लिए बोलना चाहिए। उत्तर प्रदेश के हाथरस में 14 सितंबर को एक दलित लड़की के साथ चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहांमंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘नरेंद्र मोदी जी के शासन में हाथरस में एक जघन्य अपराध हुआ और वह चुप हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी यदि आपमें कोई मानवता बची है, तो दलितों के लिए बोलिए।’’ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने लड़की के शव का निरादर किया। बनर्जी ने लिखा, ‘‘15 दिन तक जीवन और मृत्यु से संघर्ष के बाद चोटों की वजह से लड़की की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसके शव का बहुत अधिक निरादर किया।’’

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़