महिला कांग्रेस की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय, कहा - जो नहीं करेंगे काम उन्हें हटाया जाएगा

Mahila congress mp
सुयश भट्ट । Nov 23 2021 3:08PM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने कहा कि कई पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष हटाए जाएंगे। जो काम करना नहीं चाहते उन्हें भी हटाया जाएगा। और इसी के साथ साथ कार्यकारिणी का पुनर्गठन होगा।

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज यानी मंगलवार को महिला कांग्रेस की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक से पहले महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस में बड़ा बदलाव होगा। चुनाव में महिलाओं की टिकट की बड़ी दावेदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:शिवराज कैबिनेट की बैठक आज, कई प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी 

दरअसल महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने कहा कि कई पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष हटाए जाएंगे। जो काम करना नहीं चाहते उन्हें भी हटाया जाएगा। और इसी के साथ साथ कार्यकारिणी का पुनर्गठन होगा। चुनाव में 40% महिला सीटों की मांग रहेगी। प्रियंका गांधी ने 40% महिला टिकट की बात कही हैन यूपी में ये फॉर्मूला लागू हुआ, तो एमपी में लागू करवाएंगे।

इसे भी पढ़ें:मटन से भरा बैग लेकर भागने पर एक व्यक्ति ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला 

आपको बता दें कि 40% महिला टिकट पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि जो सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी तय करेंगी, वो लागू होगा। अकेले यूपी, एमपी में नहीं पूरे देश के लिए एक जैसा नियम होगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़