ओडिशा में 150 मामलों में वांछित माओवादी दंपति ने किया समर्पण
![](https://images.prabhasakshi.com/2016/7/2016_7$largeimg21_Jul_2016_165114810.jpg)
करीब 150 मामलों में वांछित एक खूंखार माओवादी दंपति ने ओडिशा के मलकानगिरी जिले में आज पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया। दंपति के सिर पर नौ लाख रूपये का ईनाम था।
मलकानगिरी। करीब 150 मामलों में वांछित एक खूंखार माओवादी दंपति ने ओडिशा के मलकानगिरी जिले में आज पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया। दंपति के सिर पर नौ लाख रूपये का ईनाम था। मलकानगिरी के पुलिस अधीक्षक मित्रभानु महापात्रा ने बताया कि सुखदेव और उसकी पत्नी रूक्मिणी एक दशक से अधिक समय से सक्रिय थे और जब उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि नक्सली आदिवासियों और गरीब लोगों का शोषण करते हैं तो उन्होंने समर्पण का निर्णय लिया।
पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ हत्या, बारूदी सुरंग विस्फोट, अपहरण और पुलिस पर हमला मामले के करीब 150 मामले विभिन्न थानों में लंबित हैं। महापात्रा ने बताया कि राज्य सरकार ने सुखदेव के सिर पर पांच लाख रूपया और रूक्मिणी के सिर पर चार लाख रूपये का ईनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने बताया कि संगठन में पिछले 15 सालों से सक्रिय सुखदेव मलकानगिरी संभाग का कमांडर था जबकि रूक्मिणी करीब 12 सालों से नक्सली गतिविधयों में सक्रिय थी। बताया गया है कि वह बैपारीगुदा माओवादी संभाग में महिला कमांडर के रूप में सक्रिय थी।
अन्य न्यूज़