छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया, जानें बड़ी बातें

in-chhattisgarh-amit-shah-released-the-bjp-s-manifesto
[email protected] । Nov 10 2018 12:59PM

देश में चुवानी महौल है 2018 में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है और 2019 में लोकसभा। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है उसमे से एक राज्य है छत्तीसगढ़ चुनावी एंगल से छत्तीसगढ़ जीतना दोनों पार्टी कांग्रेस और बीजेपी के लिए जारूरी है।

देश में चुवानी महौल है 2018 में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है और 2019 में लोकसभा। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है उसमे से एक राज्य है छत्तीसगढ़ चुनावी एंगल से छत्तीसगढ़ जीतना दोनों पार्टी कांग्रेस और बीजेपी के लिए जारूरी है। इसी लिहाज से दोनो पार्टियों मे जनता को रिझाने के लिए अपने घोषणा पत्र में तरह-तरह के वादे किये जा रहे है। कल मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी किया तो आज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणापत्र रिलीज किया हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी करते हुए राज्य और देश में अपनी पार्टी की उपलब्धियां गिनाई। अमित शाह ने कहा कि रमन सिंह सरकार ने पिछले 15 वर्षों में छत्तीसगढ़ को विकसित करने के लिए सभी संभव प्रयास किए हैं। शाह ने आगे कहा कि बीजेपी के शासनकाल में छत्तीसगढ़ बामारु राज्य से विकसित राज्य बना। नक्सलवाद पर नकेल को अमित शाह ने डॉ रमन सिंह सरकार की बड़ी कामयाबी बताई।

इस दौरान कांग्रेस पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस ने करीब-करीब 55 साल शासन किया है लेकिन देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का काम केंद्र की मोदी सरकार और राज्य में भाजपा सरकारें कर रही है। अमित शाह ने इस दौरान नक्सलवाद और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। अमित शाह ने कहा कि जिस पार्टी को नक्सलवाद में क्रांति दिखाई देती हो वो छत्तीसगढ़ का भला नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि उन्हें नक्सलवाद में क्रांति नहीं दिखाई देती है।

छत्तीसगढ़ में चौथी बार मैदान फतह करने की कोशिश कर रही बीजेपी के चार स्टार प्रचारक आज लगभग दर्जन भर रैलियां करेंगे। बीजेपी की ओर से अमित शाह, सुषमा स्वराज, योगी आदित्यनाथ और बाबुल सुप्रियो रैलियों और जनसभाओं की झड़ी लगा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ किले को बीजेपी से छीनने की कोशिश कर रही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भी आज राज्य में तीन रैलियां हैं। राहुल गांधी ने शुक्रवार को राजनांदगांव में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी कर वादों की झड़ी लगा दी थी। शनिवार को भी राहुल छत्तीसगढ़ में तीन रैलियां कर रहे हैं। राहुल गांधी आज कांकेर, कोठगोदाम और जगदलपुर में रैलियां करेंगे।



जरूरी बातें जो अमित शाह में प्रेस कॉंफ्रेंस  में बोली- 

कांग्रेस ने करीब-करीब 55 साल शासन किया है लेकिन देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का काम केंद्र की मोदी सरकार और राज्य में भाजपा सरकारें कर रही है : राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की मुख्य सिफारिश डेढ़ गुना लागत मूल्य को स्वीकार किया : राष्ट्रीय अध्यक्ष

मुख्यमंत्री @drramansingh जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में 184 नए एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल बनाए गए: राष्ट्रीय अध्यक्ष

कांग्रेस के झूठे प्रचार से लड़ते हुए जनकल्याण के कार्य में लगे रहना बड़ी बात है : राष्ट्रीय अध्यक्ष

आज हर घर के अंदर बिजली पहुंचाने की दिशा में छत्तीसगढ़ आगे निकला है : राष्ट्रीय अध्यक्ष

धान की खरीदी को 5 लाख मीट्रिक टन से 70 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचाने का काम रमन सिंह सरकार ने किया है: राष्ट्रीय अध्यक्ष

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़