बंगाल में खिलेगा कमल या खेला होबे! एग्जिट पोल में TMC और BJP के बीच कांटे की टक्कर

TMC and BJP
अंकित सिंह । Apr 29 2021 7:37PM

रिपब्लिक CNX एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में भाजपा को 138 से 148 सीटें मिल सकती हैं। तृणमूल कांग्रेस को 126 से 136 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन को 4 से 8 सीटें ही मिलती दिखाई दे रही है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 8 चरणों में संपन्न हो गए हैं। 2 मई को इसके नतीजे आएंगे। लेकिन आज एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में भाजपा और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा के 292 सीट है। रिपब्लिक CNX एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में भाजपा को 138 से 148 सीटें मिल सकती हैं। तृणमूल कांग्रेस को 126 से 136 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन को 4 से 8 सीटें ही मिलती दिखाई दे रही है। इंडिया टुडे मैक्सिस माय इंडिया के मुताबिक पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से 130-156, भाजपा 134-160 जबकि लिफ्ट 0 से 2 सीटें और अन्य के खाते में 0 से 1 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है। 

इसे भी पढ़ें: निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों, CAPF के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य क्यों नहीं की: तृणमूल

टाइम्स नाउ सी वोटर एग्जिट पोल की बात करें तो पश्चिम बंगाल की 292 सीटों में से सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को 158 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। भाजपा के खाते में 115 सीटें जाती हुई दिखाई पड़ रही है। जबकि कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन के खाते में सिर्फ 19 सीटें जा रही हैं। अगर एबीपी सी वोटर की बात करें तो यहां भी पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल तृणमूल कांग्रेस की तरफ जाता दिखाई दे रहा है। 292 में से तृणमूल कांग्रेस को 152 से 164 सीटें मिलती दिखाई दे रही है जबकि बीजेपी को 109 से 121 सीटें मिलती दिखाई दे रही है।

इंडिया न्यूज़ जन की बात के मुताबिक के पश्चिम बंगाल में टीएमसी 118 से 134 सीटें, बीजेपी 150 से 162 सीटें जबकि लिफ्ट 10 से 14 सीटें जीत सकती है। इंडिया टीवी पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन को सिर्फ 7 से 12 सीटों पर ही जीत मिलने का अनुमान जताया गया है। इस एग्जिट पोल में भाजपा पश्चिम बंगाल में 172 से 191 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। तृणमूल कांग्रेस को 64 से 88 सीटों पर जीत मिलने की संभावना जताई गई है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़