दलितों के उत्पीड़न में सपा, बसपा की सांठगांठ: मौर्य
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि भाजपा दलितों का उत्पीड़न बंद करने को लेकर गंभीर है और उनकी बेहतरी के लिए काम कर रही है।
वाराणसी। उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ सपा और बसपा पर ‘‘दलितों का वोटबैंक के रूप में प्रयोग करने’’ का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि भाजपा दलितों का उत्पीड़न बंद करने को लेकर गंभीर है और उनकी बेहतरी के लिए काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और बसपा की दलितों के उत्पीड़न को लेकर ‘‘सांठगांठ’’ है और सपा उन पर ‘‘अत्याचार कर रही है’’ तथा बसपा इस समुदाय के ‘‘मसीहा’’ के रूप में खुद को पेश करके और यह वादा करके कि उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने पर उनके जख्मों पर मरहम लगाया जाएगा, ‘‘उनकी भावनाओं का फायदा’’ उठा रही है।
उन्होंने दोहराया कि भाजपा दलितों के कल्याण के लिए स्वाभाविक रूप से गंभीर है। उन्होंने उनसे सपा और बसपा द्वारा ‘‘गुमराह नहीं होने’’ का अनुरोध किया। भाजपा की तिरंगा यात्रा के समापन पर यहां मौर्य ने सपा सरकार पर ‘‘भ्रष्टाचार और लूट में संलिप्तता’’ का आरोप लगाया। इस दौरान वरिष्ठ नेता ओम माथुर और पार्टी के राज्य सचिव पंकज सिंह भी मौजूद थे।
अन्य न्यूज़