आयकर विभाग चला रहा है द्वेषपूर्ण अभियान: अमरिंदर

[email protected] । Jul 14 2016 10:57AM

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि आयकर विभाग उनके खिलाफ ‘द्वेषपूर्ण अभियान’ उन्हें परेशान करने के लिए चला रहा है।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि आयकर विभाग उनके खिलाफ ‘द्वेषपूर्ण अभियान’ उन्हें परेशान करने के लिए चला रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली के आदेश पर वह विशेष दस्तावेज लीक कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।

आईटी द्वारा पूछताछ किए जाने पर खुद का बचाव करते हुए बुधवार को उन्होंने कहा कि अपना बचाव करने और अपने बचाव में जवाब देने का उन्हें कानूनी अधिकार है। उन्होंने कहा कि वह एक विशेष दस्तावेज के संबंध में जवाब कैसे दे सकते हैं जो उनके अधिकार क्षेत्र में आते ही नहीं है। आयकर विभाग अब भी इस पर कोलाहल मचाने की कोशिश कर रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़